देश राज्यों से बड़ी खबरें
1. अमित शाह, नड्डा, संतोष ने भाजपा को भविष्य के लिए तैयार बनाने की प्रक्रिया शुरू की
2. केवल विपक्ष ही नहीं भर रहा ललकार, BJP भी हो रही तैयार; नया NDA ले रहा है आकार?
3. जो खुद बंटे हुए हैं, वह पीएम मोदी के खिलाफ भर रहे हुंकार', विपक्षी दलों की बैठक पर BJP का तंज
4. 'ED-CBI से घबराने की जरूनत नहीं, 2024 में BJP की हार तय', फिर इनकी...पुर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दावा
5. मणिपुर हिंसा पर ऑल पार्टी मीटिंग थोड़ी देर में, गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक; कांग्रेस ने PM की चुप्पी पर सवाल उठाए
6. हम इंदिरा गांधी से नहीं, शासन से लड़ रहे थे', जदयू अध्यक्ष बोले- आज देश में आपातकाल से भी बदतर स्थिति
7. कमलनाथ ने कहा कि 'राहुल गांधी शादी करें या नहीं, ये उनका व्यक्तिगत फैसला है।' डिंडोरी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता कमलनाथ ने कहा कि 'कई लोग राहुल गांधी को शादी करने की सलाह देते हैं। लेकिन, शादी करना एक व्यक्तिगत फैसला है। ये राहुल गांधी को तय करना है कि उन्हें क्या करना है।'
8. चुनाव से पहले कांग्रेस में रार देख नाराज हुए सुखजिंदर रंधावा, सीएम से बोले- 'अपने मंत्रियों को कंट्रोल करें'
9. शिवराज ने विपक्ष को कह दिया सांप, बंदर और मेंढक, कमलनाथ बोले- हम बनेंगे जनता की वानर सेना
10. बिहार में एक और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, शुरू होने से पहले ही धंसा मेंची नदी पर बना ब्रिज
11. राजस्थान समेत 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश, आज-कल में MP में दाखिल होगा मानसून; असम की बाढ़ में 2 लोगों की मौत
12. रूस को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रपति, वैगनर चीफ ने खाई पुतिन को उखाड़ फेंकने की कसम
13. जनता को धोखा देने वालों को देना होगा जवाब', पुतिन की वैगनर ग्रुप को धमकी, बोले- कुचल देंगे
भारत अपनी पसंद से खरीद सकता है तेल’, किर्बी ने कहा-हिंदुस्तान में अपने दम पर चीन का सामना करने की क्षमता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। शनिवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि भारत के लिए चीन भले एक चुनौती है, लेकिन भारत अपने दम पर चीन का सामना करता है। एक दिन पहले राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया था। भारत स्वतंत्र राज्य है व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक ने पीएम मोदी की आधिकारिक यात्रा के संबंध में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान जॉन किर्बी ने कहा कि भारत को तेल खरीदने के लिए अपनी पसंद खुद चुननी होगी। हम उम्मीद करते हैं कि भारत मूल्य सीमा पर या उससे नीचे ही रूसी तेल खरीदे। जैसा वह पहले से ही कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा चीन के बारे में नहीं थी। बल्कि यह यात्रा भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों के महत्व के बारे में दोनों देशों के नागरिकों को संदेश देने के लिए थी। सच कहूं तो, भारत के सामने चीन एक बड़ी चुनौती है। लेकिन भारत अपने दम पर चीन का सामना करने का दम रखता है। किर्बी ने आगे कहा कि हां, दोनों देशों पर मंडरा रहे चीनी संकट को कल के एजेंडे में शामिल किया गया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत पर चीन के खिलाफ जवाबी हमले के लिए जोर डाला गया है। भारत संप्रभु और स्वतंत्र राज्य है। भारत से बेहतर कोई नहीं हो सकता जॉन किर्बी ने कहा कि इस यात्रा से पुष्टि हो गई कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत, गहरे और व्यापक हो गए हैं।
जयपुर: कांग्रेस गहलोत के खिलाफ पायलट कैम्प का नया पैंतरा, शुरू हुई कलह की नई पटकथा..!!*
24 जून शनिवार 2023
*जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट के बीच जंग अब नए अंदाज में शुरू हो गई है. अब पायलट कैंप के सीनियर मंत्री और विधायकों ने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत गहलोत गुट के सामने चुनाव से पहले नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. पायलट कैंप की तुरुप की इस चाल से उनके निशाने पर उम्रदराज गहलोत और उनके उनके समर्थक मंत्री हैं. इससे राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में खलबली मची है.
सचिन पायलट गुट के कद्दावर नेता और सीनियर विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में एक कार्यक्रम में ऐलान किया है कि वे अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. शेखावत ने इसकी वजह अपनी उम्र और सेहत को बताया है. शेखावत ने कहा कि उनके समर्थक फिर उन्हें विधायक बनाने की अपील कर रहे हैं लेकिन वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. शेखावत विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री रह चुके हैं.
राजस्थान: गहलोत के खिलाफ पायलट कैम्प का नया पैंतरा, कांग्रेस में शुरू हुई कलह की नई पटकथा:
भरत सिंह और हेमाराम भी कर चुके हैं ऐलान
सिर्फ शेखावत ही नहीं पायलट समर्थक एक और विधायक भरत सिंह ने भी कुछ दिन पहले खुद के चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था. इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सलाह दी थी कि वे भी कुर्सी का मोह छोड़ दे और युवाओं को मौका दें. सचिन पायलट के समर्थक मंत्री हेमाराम चौधरी तो पायलट की रैली के मंच से ऐलान कर चुके कि वे अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि पार्टी में युवाओं को मौके मिलने चाहिए.
बीजेपी ने कसा यह बड़ा तंज:
दूसरी तरफ बीजेपी ने तंज कसा है कि सरकार ने काम नहीं किया इसलिए जनता के बीच किस मुंह से जाए. इस डर से कांग्रेस नेता चुनाव से पीछे हट रहे हैं. दरअसल पायलट कैंप अपने सीनियर विधायकों से एक के बाद चुनाव न लड़ने का ऐलान करवाकर गहलोत को मुश्किल में डाल रहे हैं. इससे न सिर्फ गहलोत पर पायलट के लिए कुर्सी छोड़ने का दबाब है बल्कि उनके नजदीकी दो कद्दावर मंत्री शांति धारीवाल और बीडी कल्ला भी उम्रदराज हैं.
गहलोत के सामने पायलट के आगे कमजोर पड़ने का खतरा बढ़ेगा:
इस सूची में गहलोत गुट के विधायकों की तादाद अधिक है. यदि गहलोत गुट के सीनियर मैदान से हटते हैं तो उनके सामने अगले चुनाव में पायलट के आगे कमजोर पड़ने का खतरा बढ़ेगा. पायलट समर्थक युवाओं को चुनाव में अधिक मौके मिल सकते हैं. यही पायलट गुट चाहता है. अब देखना यह है कि चुनाव न लड़ने का ऐलान करने वाले नेताओं की फेहरिस्त लंबी होती है या फिर उस पर यहीं विराम लग जाएगा.
मोदी बोले- अमेरिका में ही रिन्यू होंगे H-1B वीजा:कहा- आपसे मिलना स्वीट डिश जैसा; सिंगर मिलबेन ने राष्ट्रगान गाने के बाद पीएम के पैर छुए
वॉशिंगटन अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन PM मोदी ने रोनाल्ड रीगन सेंटर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।
अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन PM मोदी ने रोनाल्ड रीगन सेंटर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।
अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोनाल्ड रीगन सेंटर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'यहां मुझे हिंदुस्तान के हर कोने के लोग नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मिनी इंडिया उमड़ा है। अमेरिका में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए आपको बधाई देता हूं।'
इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इसके बाद पुरस्कार विजेता इंटरनेशनल सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन...' गाया। इसके बाद मिलबेन ने पीएम के पैर छुए।
अमेरिका में ही रिन्यू हो जाएगा H-1B वीजा
उन्होंने बताया कि अब अमेरिका में ही H-1B वीजा रिन्यू हो जाएगा। इसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। PM ने कहा, 'जैसे भोजन के बाद स्वीट डिश मिलती है, वैसे ही आपसे बात करना एक मीठी डिश थी जिसे मैं खाकर जा रहा हूं।' पीएम मोदी ने कहा कि बीते 3 दिनों में मैंने जो बाइडेन के साथ कई मुद्दों पर बात की। मैं अनुभव से कहता हूं कि बाइडेन एक सुलझे हुए अनुभवी नेता हैं।'
रोनाल्ड रीगन सेंटर में PM मोदी के आते ही लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।
रोनाल्ड रीगन सेंटर में PM मोदी के आते ही लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।
PM मोदी के संबोधन के दौरान भारतीय मूल के कई बिजनेसमैन, डॉक्टर्स और अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोग मौजूद रहे।
PM मोदी के संबोधन के दौरान भारतीय मूल के कई बिजनेसमैन, डॉक्टर्स और अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोग मौजूद रहे।
रोनाल्ड रीगन सेंटर में इंटरनेशनल सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गाया। मोदी के पैर भी छुए।
रोनाल्ड रीगन सेंटर में इंटरनेशनल सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गाया। मोदी के पैर भी छुए।
PM मोदी की स्पीच की बड़ी बातें...
भारत लोकतंत्र की जननी है और अमेरिका, आधुनिक लोकतंत्र का चैम्पियन है। आज दुनिया, दो महान लोकतंत्रों की साझेदारी को और सशक्त होते देख रही है।
भारत में हो रही प्रगति का सबसे बड़ा कारण है- भारत का आत्मविश्वास, भारत के लोगों का आत्मविश्वास है। भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटल क्रांति आई है।
भारत इस साल सीएटल में एक नया कॉन्सुलेट खोलने जा रहा है। इसके अलावा भी अमेरिका के 2 और शहरों में भारतीय कॉन्सुलेट खोले जाएंगे। अब अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी अमेरिका के नए कॉन्सुलेट खुलने जा रहे हैं।
फाइटर इंजन प्लेन बनाने का फैसला भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस समझौते से अमेरिका म्यूचुअल ट्रस्ट को भी शेयर करेगा।
भारत में गूगल का AI रिसर्च सेंटर 100 से ज्यादा भारतीय भाषाओं पर काम करेगा। इससे भारत में ऐसे बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी, जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है।
भारत सरकार की मदद से यहां यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन में तमिल स्टडी चेयर की स्थापना की जाएगी। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा है और वो हमारी भाषा है। इस कदम से तमिल भाषा का प्रभाव बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अब मेन इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड बनेगा। भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश का यह सही समय है। दोनों देश एक बेहतर मजबूत देश की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
अमेरिकी सरकार ने भारत की पुरानी मूर्तियां और चीजें जो चोरी हुई थीं, उनमें 100 से ज्यादा लौटाने का फैसला लिया है। ये पुरातन वस्तुएं सालों पहले इंटरनेशनल बाजार में पहुंच गई थीं। मैं जहां भी जाता हूं तो वहां लोगों को लगता है ये सही व्यक्ति है। इसे चीजें सुपुर्द करो, सही जगह लेकर जाएगा।
PM मोदी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने होस्ट किया स्टेट लंच
पीएम मोदी ने अमेरिका में स्टेट लंच किया। इसे वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने होस्ट किया।
पीएम मोदी ने अमेरिका में स्टेट लंच किया। इसे वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने होस्ट किया।
स्टेट लंच के दौरान PM मोदी ने कमला हैरिस के साथ टोस्ट किया।
स्टेट लंच के दौरान PM मोदी ने कमला हैरिस के साथ टोस्ट किया।
एंटनी ब्लिंकन ने भी भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों के लिए टोस्ट रेज किया।
एंटनी ब्लिंकन ने भी भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों के लिए टोस्ट रेज किया।
स्टेट लंच के दौरान PM मोदी ने गेस्ट्स को एड्रेस किया।
स्टेट लंच के दौरान PM मोदी ने गेस्ट्स को एड्रेस किया।
स्टेट लंच में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ PM मोदी।
स्टेट लंच में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ PM मोदी।
PM मोदी ने स्टेट लंच में शामिल लोगों से मुलाकात की।
PM मोदी ने स्टेट लंच में शामिल लोगों से मुलाकात की।
इससे पहले अमेरिका में शुक्रवार दोपहर मोदी के लिए स्टेट लंच में आयोजित किया गया। इसे वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने होस्ट किया। लंच में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, विदेश विभाग के तमाम अधिकारी और भारत से आंनद महिद्रा, मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई जैसे कई गेस्ट शामिल हुए।
स्टेट लंच के PM मोदी के लिए समोसा, खिचड़ी, मसाला चाय, मैंगो हलवा जैसी डिश परोसी गईं। इसे भारतीय मूल के शेफ ने तैयार किया है।
स्टेट लंच के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लोगों को संबोधित किया।
स्टेट लंच के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लोगों को संबोधित किया।
स्टेट लंच के दौरान विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा- अमेरिका में, भारत हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। हम मिंडी कलिंग की कॉमेडी पर हंसते हैं और कोचेला में दिलजीत दोसांझ की धुन पर नाचते हैं। यह वास्तव में वॉशिंगटन की एक ऐतिहासिक यात्रा रही है। आज अमेरिका-भारत साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा गहरी और गतिशील है।
ब्लिंकन ने कहा- हमारी साझेदारी समुद्र से सितारों तक पहुंच गई है। अमेरिकियों को रोजगार देने वाली एयर इंडिया रिकॉर्ड संख्या में बोइंग विमान खरीद रही है। अमेरिका और भारत मानते हैं कि 21वीं सदी में हमारे लोगों की सदी है। उनकी क्षमता को ज्यादा से ज्यादा करने की कोशिश हमें अलग बनाती है।
स्पीच के दौरान कमला हैरिस ने भारत में अपनी यादों को ताजा किया।
स्पीच के दौरान कमला हैरिस ने भारत में अपनी यादों को ताजा किया।
कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति बनने का श्रेय अपनी मां को दिया।
कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति बनने का श्रेय अपनी मां को दिया।
कमला हैरिस के भाषण की अहम बातें..
कमला हैरिस ने भारत में अपनी यादों को ताजा किया। इस दौरान साउथ की इडली और अपनी बहन माया की बातें भी शेयर कीं।
मेरे दादा मुझे भारत के स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र के बारे में बताते थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मां श्यामला ने भी बहुत कुछ सिखाया। उनकी ही बदौलत आज में यहां आपके सामने अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में खड़ी हूं।
भारत ने दुनिया को क्या नहीं सिखाया। बिना हथियारों के सविनय अवज्ञा आंदोलन भारत से ही आया। आज वही भारत दुनिया को साइंस और टेक्नोलॉजी के अलावा मेडिसिन में रास्ता दिखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में भारत ने इस सदी को दुनिया के लिए फायदेमंद बना दिया है। ये भारत ही था, जिसने दुनिया को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन दी।
मोदी ने कहा- कमला हैरिस महिलाओं के लिए प्रेरणा
मोदी ने अपने भाषण में कहा- स्वागत के लिए शुक्रिया। तीन दिन मैंने मीटिंग्स में गुजारे। एक बात पर सब सहमत थे कि दोनों देशों की मधुर गीतमाला आगे बढ़नी चाहिए। जब कमला हैरिस की मां अमेरिका आईं तो उन्होंने पत्रों के जरिए भारत से संबंध बनाए रखे। दूरी हजारों मील की थी, लेकिन दिल जुड़े थे।
आज कमला ने इन बातों को बुलंदियों तक पहुंचाया है। आप दुनिया की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। सेक्रेटरी ब्लिंकन को डिप्लोमैसी के लिए तो दुनिया जानती ही है, लेकिन आप म्यूजिक के मामले में भी बहुत टैलेंटेड हैं।
स्टेट लंच के बाद पीएम मोदी ने कई कंपनियों के CEO से मुलाकात की
बोइंग के सीईओ डेविड एल. कैलहौन के साथ पीएम मोदी।
बोइंग के सीईओ डेविड एल. कैलहौन के साथ पीएम मोदी।
पीएम मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की।
पीएम मोदी के साथ अमेजन के CEO एंडी जैसी और उनके सहयोगी।
पीएम मोदी के साथ अमेजन के CEO एंडी जैसी और उनके सहयोगी।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मिलने के बाद कहा- प्रधानमंत्री से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। गूगल भारत के डिजिटलीकरण कोष में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। हम GIFT सिटी, गुजरात में अपना वैश्विक फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा कर रहे हैं। डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण उनके समय से कहीं आगे है। मैं अब इसे एक ब्लूप्रिंट के रूप में देखता हूं जिसे अन्य देश करना चाह रहे हैं।
अमेजन के CEO एंडी जैसी ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। मीटिंग के बाद उन्होंने कहा- अमेजन भारत में दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। हमने अब तक 11 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और 15 बिलियन डॉलर का और निवेश करने का इरादा है, जिससे कुल राशि 26 बिलियन हो जाएगी।
अमेरिका-भारत की पार्टनरशिप दुनिया का भाग्य बदल सकती है: USISPF प्रोग्राम में मोदी
USISPF प्रोग्राम में संबोधित करते पीएम मोदी।
USISPF प्रोग्राम में संबोधित करते पीएम मोदी।
यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम कार्यक्रम में PM मोदी के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मौजूद रहे।
यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम कार्यक्रम में PM मोदी के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मौजूद रहे।
इससे पहले PM मोदी ने कैनेडी सेंटर में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आप लोग अमेरिका की विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। आप अमेरिका के सपनों का हिस्सा हैं। इन 4 दिनों में मैंने कई लोगों से मुलाकात की। यहां मुझे अमेरिका और भारत की साझेदारी ने आत्मविश्वास दिया है। मैं दावे से कह रहा हूं, हमारी पार्टनरशिप 21वीं सदी की दुनिया का भाग्य बदल सकती है।
PM मोदी बोले- दुनिया का सबसे बड़ा युवा टैलेंट भारत के पास
हम भारत के गरीबों को सशक्त कर रहे हैं। बीते 10 साल में भारत दुनिया की 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। हम चुनौती को भी चुनौती देते हैं। महामारी के बाद दुनिया में अर्थव्यवस्था, महंगाई और स्पलाई चेन की हालत खराब है। इन सबके बीच भारत आज 7% से भी अधिक ग्रोथ से आगे बढ़ रहा है।
पिछले 2-2.5 साल में ही अमेरिकी कंपनियों ने 16 बिलियन डॉलर से ज्यादा भारत में निवेश किया है। भारत की कंपनियां भी अमेरिका में अरबों डॉलर निवेश कर रही हैं। आज भारत में हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी बन रही है। रोज नए ITI की स्थापना हो रही है। दुनिया का सबसे बड़ा युवा टैलेंट भारत के पास है। जो भी देश इस समय भारत से जुड़ेगा उसका फायदा होगा। मैं आपको भारत की इस विकास यात्रा में एक साथ आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित करता हूं।
जो बाइडेन ने मोदी को AI लिखी टीशर्ट गिफ्ट दी:एक दिन पहले पीएम ने अमेरिकी संसद में कहा था- द फ्यूचर इज AI, यानी अमेरिका एंड इंडिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को AI लिखी टी-शर्ट गिफ्ट दी। जिस पर लिखा है- The Future is AI यानी एआई भविष्य है। साथ ही इसके नीचे अंग्रेजी में अमेरिका और इंडिया लिखा है। पीएम ने एक दिन पहले अमेरिकी संसद में भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते कहा था कि- AI का मतलब है, अमेरिका और इंडिया।
Jhalko News 24x7 News